पंचांग व राशिफल – 21 मई 2020

पंचांग व राशिफल – 21 मई 2020

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास ज्येष्ठ
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि
चतुर्दशी 21:34 तक
नक्षत्र भरणी 25:01 तक
करण
विष्टि सकुना 08:41 तक 21:34 तक
वार गुरुवार
योग सौभाग्य 05:58 तक
सूर्योदय 05:30
सूर्यास्त 19:03
चंद्रमा मेष राशि में
राहुकाल दोपहर 13:59 − 15:40
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:50 − 12:44

राशिफल
मेष
संतान से जुड़े मामले सहज ही निपटेंगे। प्रगतिवर्धक समाचार मिलेंगे। व्यावसायिक अनुकूलता रहेगी। आर्थिक मामलों में सुधार की संभावना है। संतान की ओर से सुखद स्थिति बनेगी।

वृषभ
अपने व्यवहार को नम्र बनाएं। दूसरों की बातें भी सुनें। कटु वचनों का प्रयोग न करें। दुस्साहस नहीं करें। कानूनी काम होंगे। कार्ययोजना को गुप्त रखना आपके हित में रहेगा। जल्दबाजी में नहीं रहें।

मिथुन
समाज में आप प्रभाव बढ़ेगा। प्रशासन से जुड़े लोग व्यस्त रहेंगे। शुभ कार्यों में संलग्न होने से सुयश एवं सम्मान मिलेगा। पराक्रम बढ़ेगा। नवीन उपलब्धियों के साथ अनायास लाभ के योग बनेंगे।

कर्क
कार्यस्थल पर कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। नई साझेदारी लाभदायक रहेगी। आज विशेष लाभ होने की संभावना है। अनुकूल समाचार मिलेंगे। कार्यकुशलता, प्रयास, परिश्रम की सार्थकता रहेगी। निवेश लाभदायी रह सकेगा।

सिंह
दिन की शुरुआत में आलस की अधिकता रहेगी। राज्यपक्ष में आपका प्रभाव बढ़ेगा। विरोधियों से सावधान रहें। दांपत्य सुख मिलेगा। समय का दुरुपयोग न करें। प्रयास में आलस्य नहीं करें।

कन्या
अच्छा सोचें, सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के अवसर आएंगे। धन प्राप्ति के योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। परिवार में तरक्की होगी।

तुला
जो भी करें, समझें फिर करें। लोगों के बिच अपनी छवी सुधारें। अनसोचे कामों में हाथ नहीं डालें। पारिवारिक मामले अशांत रखेंगे। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ अधिक रहेगा। आर्थिक तंगी चिंता में डालेगी।

वृश्चिक
आप की मेहनत के अनुकूल सफलता मिलेगी। प्रतिस्पर्धा में यश, सफलता मिलेगी। संतान से मदद प्राप्त हो पाएगी। आर्थिक योजनाओं का क्रियान्वयन होने की संभावना है।

धनु
समय मध्यम रहेगा, तनाव बढ़ेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। महत्व के कार्य, निर्णयों में सहयोग लेना होगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। वाहन से चोट लग सकती है। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें।

मकर
आर्थिक लाभ होने से रुके कार्यों को गती मिलेगी योजनाएं फलीभूत होंगी। लेनदेन, कर्ज, खर्च की पूर्णता होगी। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि से संतोष रहेगा। रिश्तेदारों से संबंधों में मर्यादा जरूरी है।

कुंभ
समय पर निर्णय लेने से कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। व्यावसायिक संबंधों का लाभ मिलेगा। बुद्धि एवं तर्क से कार्य में सफलता के योग बनेंगे। रुका धन मिलेगा, धार्मिक रुचि बढ़ेगी।

मीन
अपने निर्णय को सुरक्षित रखें। हर किसी को अपना प्रयोजन न बताय लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा।

Visits: 57

Leave a Reply