आज से खुलेंगे जनपद के दीवानी न्यायालय

गाजीपुर, 14 मई 2020। कोरोना महामारी के लाकडाउन व संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के चलते हाटस्पाट क्षेत्र में आने के कारण जिले के बंद पड़े दिवानी न्यायालयों में आज से कार्य आरम्भ होगा।आदेश के अनुसार न्यायालय का समय प्रातः 10:00 से संध्या 5:00 बजे तक होगा।
इस संबंध में जनपद न्यायाधीश राघवेंद्र जी द्वारा आदेश जारी कर इसकी जानकारी दी गई है। आदेश में कहा गया है कि कोरोना संक्रमण के चलते शहर के हबीब मस्जिद महुआबाग तथा मरकज मस्जिद बड़ापुर के क्षेत्रों में बनाए गए हॉटस्पॉट/ कंटेनमेंट के कारण न्यायालय बंद चल रहा था।
जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य ने उपरोक्त दोनों हाटस्पाटों को अब समाप्त कर दिया है। इससे जिला न्यायालय हॉटस्पॉट क्षेत्र से बाहर हो गया है। देखें आदेश…………..


Views: 4

Advertisements

Leave a Reply