सोते समय वृद्ध की हत्या

गाजीपुर। भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के झोटना गांव में सोते समय एक वृद्ध व्यक्ति की हत्या से गांव में सनसनी फैल गई।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लालजी सिंह 72 वर्ष अपने घर के बाहर सोए हुए थे। आज अलसुबह उनका रक्तरंजित शव पाया गया। परिजनों ने गांव के ही एक शराबी शख्स पर सिर कूंचकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक डा.ओम प्रकाश सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार से घटना के संबंध में जानकारी ली।उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार करने का निर्देश थाना पुलिस को दिया। देखें वीडियो………..

Views: 140

Leave a Reply