किशोरी को अगवा कर कुकृत्य मामले में पांच गिरफ्तार

गाजीपुर, 13 मई 2020। गहमर थाना क्षेत्र के बारा गांव के कल रात सामुहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है।
पता चला कि कल मंगलवार की रात गांव की किशोरी अपने घर से बाहर गई थी। जब देर तक उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने उसकी खोज की परन्तु कुछ पता नहीं चला। बाद में ग्रामीणों द्वारा जानकारी मिली कि एक खाली मकान में गायब किशोरी के साथ सामुहिक दुष्कर्म हुआ है। इस सूचना से किशोरी के परिजनों में हड़कंप मच गया। पता चला कि किशोरी को अगवा कर पांच युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आसपास के लोगों को खाली बंद पड़े मकान से किशोरी की चीखने चिल्लाने की आवाज पर ग्रामीणजन उधर पहुंचे। तबतक तीन आरोपी छत से कूद कर भाग निकले। ग्रामीणों ने दो आरोपियों को मौके से धर दबोचा। इसकी सूचना पर डायल 112 भी पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों द्वारा पकड़े दोनों आरोपियों तथा किशोरी को थाने लायी। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने मौके से फरार तीनों आरोपियों के ठिकानों पर छापा मारकर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि गहमर थाना अंतर्गत बारा गांव में एक किशोरी के साथ कुकृत्य करने की सूचना 112 नंबर पर मिली थी। उसके आधार पर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। पीड़िता का बयान, परिजनों का बयान लिया गया। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर विधिक कार्रवाई की जायेगी। देखें लिंक……………

Visits: 122

Leave a Reply