पंचांग व राशिफल – 07 मई 2020

पंचांग व राशिफल – 07 मई 2020


पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
माह वैशाख
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि पूर्णिमा – 04:14 संध्या तक
वार गुरुवार
काशी में सूर्योदय 05:18
सूर्यास्त 18:32
नक्षत्र स्वाती – 11:08 दोपहर तक
विशाखा आरम्भ
अभिजित मुहूर्त – दोपहर 11:51 से 12:45 तक
अशुभ मुहूर्त
राहुकाल – 12:17:52 से 13:58:19 तक

व्रत और त्यौहार – वैशाख पूर्णिमा, बुद्ध पूर्णिमा

राशिफल
मेष
आज नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। विद्यार्थियों को मेहनत का फल मिलेगा। दांपत्य जीवन बेहतर रहेगा और आज काफी तरोताजा महसूस करेंगे।

वृष
आज आप कामकाज को बेहतर और नए तरीके से करने की कोशिश करेंगे। आपकी सोच सकारात्मक बनी रहेगी और इससे लोग काफी प्रभावित भी होंगे।

मिथुन
नौकरीपेशा लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अपना काम खुद करेंगे तो काफी अच्छा रहेगा। आज आपको भाग्य का भी साथ मिलेगा। कारोबार बेहतर रहेगा।

कर्क
स्वास्थ्य आज आपका बेहतर रहेगा। विरोधियों को आज आप मात देने में सफल रहेंगे। आर्थिक पक्ष बेहतर रहेगा और धनलाभ के योग बन रहे हैं। कार्यों में सहयोग मिलेगा।

सिंह
आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी और आय के नए स्त्रोत प्राप्त होने की संभावना है। संतान पक्ष से कोई अच्छा समाचार प्राप्त होगा। नौकरी तलाश रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकता है।

कन्या
आज आपको कामकाज में इच्छानुसार सफलता मिलेगी। खर्चों पर नियंत्रण करना जरूरी है नहीं तो इसका प्रभाव आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है।

तुला
दिन की शुरुआत सामान्य रहेगी, लेकिन शाम तक सब ठीक रहेगा। परिवार के बुजुर्गों की सेहत का खास ख्याल रखें। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक
जीवनसाथी के साथ आज आपके संबंध काफी अच्छे रहेंगे। आपकी रचनात्मक क्षमता में इजाफा होगा। विद्यार्थियों को आज मेहनत के बाद फल की प्राप्ति होगी।

धनु
सेहत से जुड़ी किसी पुरानी समस्या से मुक्ति मिलेगी। छात्र आज भविष्य के संबंध में कोई योजना बना सकते हैं। कला से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है।

मकर
आर्थिक रूप से आज दिन अच्छा रहेगा। किसी पुरानी समस्या का समाधान निकलने की संभावना है। आज आप काफी सकारात्मक रहेंगे।

कुम्भ
परिवार के साथ आज आपका दिन बेहतर गुजरेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की प्रशंसा होगी।

मीन
कारोबार को लेकर आज आप चिंतित हो सकते हैं। छात्र आज किसी नए प्रोजेक्ट में व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है।

Views: 16

Advertisements

Leave a Reply