पंचांग व राशिफल – 03 मई 2020

पंचांग व राशिफल – 03 मई 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास वैशाख
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि दशमी 09:07 तक
नक्षत्र पूर्व फाल्गुनी 21:35 तक
करण
गारा वणिजा 09:07 तक 19:40 तक
वार रविवार
योग ध्रुव 12:01 तक
सूर्योदय 05:42
सूर्यास्त 18:53
चंद्रमा सिंह राशि में
राहुकाल शाम 17:14 − 18:53
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:51 − 12:44

राशिफल
मेष
पिता के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगी। पुराना धन मिल सकता है। रुके कार्य पूर्ण होंगे, संतान के विवाह संबंधित समस्या रहेगी। अनाज तिलहन व्यवसायियों के लिए समय व्यस्तता पूर्ण रहेगा।

वृषभ
अपनी गलतियों को नजरअंदाज न करें, व्यवसायिक नई योजना बनेगी। कार्यपद्धति में सुधार से लाभ बढ़ेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जीवन साथी के प्रति अपना व्यवहार ठीक करें। अपने आप को संभालें संगती बदलें।

मिथुन
कारोबार में मंदी की वजह से परेशान रहेंगे। शत्रु सक्रिय रहेंगे, थकान रहेगी। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। चिंता तथा तनाव बढ़ेगा। कार्यसिद्धि होगी।

कर्क
जल्दबाजी में हानि से बचें। परिवार में चिंता तथा तनाव रहेंगे। कार्यस्थल पर विवाद से बचें। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें, नए दोस्त बनेंगे।

सिंह
आपकी वाक्शैली से लोग प्रभावित होंगे। माता से अकारण वाक् युद्ध होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता मिलेगी, राजकीय बाधा दूर होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

कन्या
कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। भय, पीड़ा, चिंता तथा तनाव रहेंगे। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। धनलाभ होगा। संतान की नौकरी लगने से प्रसन्न रहेंगे।

तुला
किसी की सुनीसुनाई बातों पर ध्यान ना दें। दोस्तों के साथ मन मुटाव होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। रुके कार्यों में गति आएगी।

वृश्चिक
निवेश से लाभ होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। दु:खद समाचार मिल सकता है। कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे।

धनु
कभी-कभी ज्यादा होशियारी भी नुकसान देती है। कार्यस्थल पर किसी अधिकारी से संबंधों में मजबूती आएगी। विवाह के लिए किये प्रयास सफल होंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी।

मकर
परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा। आत्मसम्मान बढ़ेगा, शत्रु परास्त होंगे। आप के अपने आपके विरुद्ध षड्यंत्र रचेंगे। विवाद से बचें। बच्चों के विवाह की चिंता रहेगी।

कुंभ
अपने व्यवहार से सभी अधिकारियों का दिल जित लेंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। बेरोजगारी दूर हो सकती है, प्रयास करें। संतान का ध्यान रखें।

मीन
आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है। कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। विवाद न करें। परिवारिक क्लेश होगा।

Visits: 83

Leave a Reply