आशिकी ! प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान

भदोही, 02 मई 2020। साथ जियेंगे, साथ मरेंगे का वादा करने वाले प्रेमी युगल ने,परिजनों के विरोध के चलते जिले के चौरी थाना क्षेत्र के कंधिया रेलवे क्रॉसिंग पर मालगाड़ी के सामने कूदकर अपनी इहलीला खत्म कर दी।
चौरी थाना प्रभारी सूर्यभान के अनुसार प्रेमी युगल जौनपुर जिले के हीरा पट्टी गाँव के थे। संदीप राजभर 22 वर्ष और उसी गाँव की काजल राजभर 21 वर्ष एक दूसरे से प्रेम करते थे। एक ही गांव के होने के चलते दोनों के परिजनों को उनका मेलजोल पसंद नहीं था और दोनों के परिजन इसका विरोध करते थे। कल शुक्रवार को लड़की लड़के से मोबाइल पर बात कर रही थी, तभी लड़की के घरवालों ने उसका फोन छीन कर फेंक दिया। इसके बाद प्रेमी युगल शुक्रवार दोपहर घर से निकल गए और फिर दोनों ने एक मालगाड़ी से कटकर आत्महत्या कर ली।
थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों के पास से तीन मोबाइल मिले हैं और मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


Views: 8

Advertisements

Leave a Reply