लाकडाउन में फंसे लोग होंगे वापस

नई दिल्ली, 01 मई 2020। देश की राजधानी दिल्ली में लाकडाउन के चलते देश के विभिन्न क्षेत्रों के कामगारों, छात्रों,पर्यटकों आदि को वापस उनके गृह जनपद पहुंचाने के लिए दिल्ली पुलिस वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में है। इसके लिए गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा गाइडलाइन जारी की गई है। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पीआरओ एम एस रंधावा ने कल जानकारी दी कि देश के विभिन्न हिस्सों से आए और दिल्ली में फंसे प्रवासी कामगारों, पर्यटकों, छात्रों आदि को वापस पहुंचाने के लिए कार्यवाही की जा रही है। इसके लिए उनका रजिस्ट्रेशन होगा और सुरक्षात्मक उपाय का पालन करते हुए व्यवस्था निर्धारित की जा रही है। इस सम्बंध में विभिन्न प्रदेशों के नियुक्त अधिकारियों से संपर्क स्थापित किया जा रहा है। जैसे ही पूरा प्लान बन जाएगा, उनको वापस भेजने की प्रक्रिया की जाएगी। उन्होंने लोगों से कहा कि जब तक इस दिशा में यथोचित कार्यवाही नहीं हो जाती, तब तक लोगों से लाकडाउन की स्थिति में सरकार का सहयोग करने का आग्रह किया।
उन्होंने सोशल मीडिया द्वारा अफवाह फैलाने वालों से दूर रहने का आग्रह करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। सुनें बाइट….

Visits: 89

Leave a Reply