रहस्य ! क्यों मारा गया जावेद…..

गाजीपुर, 24 अप्रैल 2020। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के कांशी राम आवास के समीप गेहूं कटे खेत में,अलसुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते वहां स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। शव की शिनाख्त कांशी राम आवास निवासी वाहन मेकैनिक जावेद 35 वर्ष के रूप में की गई। वह मूल रूप से पश्चिमी बंगाल के हावड़ा जिले के अमंता थाना क्षेत्र के जोका गांव का निवासी था। वह काशीराम आवास में विगत 12 वर्षों से रह रहा था। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर तहकीकात में जूट गई।
बताया गया कि जावेद कल रात खाना खाने के बाद अपने निवास से बाहर निकला था और काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो उसकी बीबी शहजादी ने आसपास उसकी खोज की परन्तु कोई जानकारी नहीं मिली। आज अलसुबह कांशी राम आवास कॉलोनी के पास गेहूं के कटे खेत में उसका शव मिला। आशंका जताई जा रही है कि संभवत उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है।घटना की जानकारी पर जिलाधिकारी ओम प्रकाश आर्य, पुलिस अधीक्षक डॉ. ओम प्रकाश सिंह समेत अधिकारियों ने मौक ए वारदात का निरीक्षण कर परिजनों से वार्ता की। उन्होंने आरोपितों की गिरफ्तारी हेतु मातहदों को आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
बाइट पुलिस – अधीक्षक डा.ओमप्रकाश सिंह………


Views: 6

Advertisements

Leave a Reply