गरीब बस्तियों में हुआ खाद्यान्न वितरण

गाजीपुर,05 अप्रैल 2020। जिला पंचायत सदस्य अनिल कुमार पांण्डेय के प्रयास से दुल्लहपुर क्षेत्र के गरीब,असहायओं को राशन पैकेट व मास्क वितरण कार्यक्रम लगातार जारी है। खाद्यान्न वितरण के चौथे दिन क्षेत्र के प्रतिष्ठित संस्थान आर एस हॉस्पिटल एवं पैरामेडिकल कॉलेज के डा. राजेश पाण्डेय के सौजन्य से 150 लोगों को भाजपा मंडल अध्यक्ष जखनियाँ द्वितीय मनोज यादव की देखरेख में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए राशन पैकेट वितरण किया गया। खाद्यान्न का वितरण ग्राम जलालाबाद बांसखोर बस्ती , मेन रोड , चौबे का पूरा,पांडे पुरा,अमारी गेट ,कादिरशाहपुर के गरीबों में किया गया। उल्लेखनीय है कि इन दिनों क्षेत्र के प्रतिष्ठित जनों एवं संस्थानों के सहयोग से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा निरंतर गरीबों को राशन वितरण एवं मास्क वितरण का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही साथ उन्होंने आम जनमानस से दूरी बनाकर रहने की अपील भी की। लोगों को बताया जा रहा है कि कोरोना एक भयानक बीमारी है, इसमें सतर्कता ही बचाव है जिसका हमें हर हाल में पालन करना चाहिए। वितरण के कार्य में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष लालबहादुर चौहान, महामंत्री श्रवण सिंह ,डॉक्टर चंचल तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।


रिपोर्ट – संजय चौबे

Views: 5

Advertisements

Leave a Reply