कोरोना !डीएम, एसपी ने क्वारेंटाइन सेंटरों का   निरीक्षण कर दिये आवश्यक निर्देश

गाजीपुर। कोरोना संक्रमण के चलते अन्‍य राज्‍यों से आये लोगों को जिले के विभिन्‍न जगहों पर क्‍वारेंटाइन किया है। जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य एवं पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह ने उन सभी जगहों पर दोनों अधिकारियों ने निरीक्षण कर सबकी स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी व्‍यक्ति को किसी भी प्रकार परेशानी नही होगी। सबको समय से भोजन, दवा आदि मिलता रहेगा। उन्होंने लोगों से सोशल दूरी बनाये रखने का आग्रह किया ताकि सभी लोग सुरक्षित रहे और दूसरों को सुरक्षित रहने में मदद करें।


Views: 5

Advertisements

Leave a Reply