कहर ! तेज रफ्तार ने ली जान

गाजीपुर,20 मार्च 2020। तेज रफ्तार के चलते अनियंत्रित डीसीएम चालक को अपनी जान गंवानी पड़ी है। घटना नोनहरा थाना क्षेत्र के कठवामोड़ पुल की है।आज शाम गाजीपुर से तेज रफ्तार डीसीएम मुहम्मदाबाद की ओर जा रही थी। उसी दौरान अनियंत्रित होकर डीसीएम पुल से नीचे जा गिरी। इसके चलते चालक की दुखद मौत हो गई। ड्राइवर की पहचान चालक त्रिभुवन यादव 40 वर्ष निवासी महाराजगंज के रुप में की गयी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची नोनहरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


Views: 3

Advertisements

Leave a Reply