पंचांग व राशिफल – 20 मार्च 2020

पंचांग व राशिफल – 20 मार्च 2020

पंचांग
विक्रमी संवत् 2076
शक सम्वत 1941
मास चैत्र
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि द्वादशी 31:56 तक
नक्षत्र श्रावण 16:58 तक
वार शुक्रवार
योग शिव 11:45 तक
सूर्योदय 06:28
सूर्यास्त 18:28
चन्द्रमा मकर राशि में
राहुकाल सुबह 10:58 − 12:28
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:04 − 12:52

राशिफल
मेष
बेहतर उन्नति के लिए अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव की जरूरत है। एक समय पर एक ही काम करें। अधिकारी वर्ग प्रभावित होगा। विद्युत उपकारण खरीद सकते हैं।

वृषभ
ग्रह अनुकूल है। आज के दिन आप के कार्यों में गती आएगी। मन प्रसन्न रहेगा, प्रेम प्रसगों में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें।

मिथुन
आप की सफलता के पीछे आप के परिश्रम के साथ कई लोगों की दुआ भी है। स्वास्थ्य पर धन खर्च होगा। पारिवारिक आयोजन से दूरिया मिट सकती है। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।

कर्क
कानूनी अड़चनें आ सकती है। किसी बात से बेचैन रहेंगे। तेल व्यापारी आज ज्यादा मुनाफा कमा सकेंगे। विदेश जाने के योग हैं। नया व्यापार शुरू हो पाएगा।

सिंह
जीवन बहुत छोटा है, समय रहते अपनी गलतियां सुधार करें। कई दिनों से अटके मामले आज सुलझ सकते हैं। किसी प्रभाव कारी व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है।

कन्या
चिंता त्यागें, जो होगा अच्छा होगा। व्यर्थ सोचना बंद करें। आप के वाक् चातुर्य से कार्य बन जाएंगे। आप के शत्रु नुकसान पंहुचा सकते हैं, सतर्क रहें। हनुमान जी के सेवा से लाभ होगा।

तुला
पड़ोसियों से आज विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार के लिए डॉक्टर बदलना पड़ सकता है। मोज-मस्ती पर धन खर्च होगा। उपहार मिल सकते हैं। लोगों से संपर्क बढ़ेगा। वाहन सुख संभव है।

वृश्चिक
समय की अस्थिरता से परेशान रहेंगे। पारिवार में आई समस्या का निदान होगा। रंगमंच से जुड़े जातकों के मान में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर खुशनुमा माहोल रहेगा। धन प्राप्ति के योग हैं।

धनु
किसी अनजान पर भरोसा न करें। आज भी कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे। खान-पान पर नियंत्रण रखें। अकस्मात आये खर्च से बजट प्रभावित होगा। किसी से अकारण विवाद हो सकता है।

मकर
व्यापारिक उन्नति के अवसर हैं। कार्यों में आ रही परेशानी से सहज ही निकल जाएंगे। बर्तन व्यापारियों के लिए समय उपयुक्त है, परोपकारी बनें।

कुंभ
धैर्य रखें, जल्द बाजी में नुकसान हो सकता है। कानूनी कार्यों में उलझ सकते है। मामूली बात पर विवाद संभव है। भाई बहनों के साथ समय व्यतीत होगा।

मीन
कार्यस्थल पर आ रही समस्या के निदान के लिए कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तुरंत लाभ होगा। हवाई यात्रा के योग बन रहे हैं। पारमार्थिक कार्यों में शामिल होंगे।

Visits: 69

Leave a Reply