कोरोना ! जानकारी ही बचाव

गाजीपुर,19 मार्च 2020। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से बचाव व जागरूक करने के लिएपुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डा. ओमप्रकाश सिंह द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारीयों के साथ गोष्ठी आयोजित कर विस्तृत जानकारी दी गई । गोष्ठी में जिला अस्पताल गाजीपुर के एडिशनल सीएमओ डा. उमेश कुमार द्वारा वहाँ उपस्थित सभी पुलिस जनों को कोरोना वायरस से बचाव एवं सावधानी के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। इसके उपरांत उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारीयों को लम्बित विवेचनाओ को शीघ्र निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया गया ।


Views: 4

Advertisements

Leave a Reply