झटका ! मध्य प्रदेश सरकार का कल होगा फ्लोर टेस्ट

नई दिल्ली, 19 मार्च 2020। सर्वोच्च न्यायालय ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए मध्य प्रदेश पर बड़ा फैसला सुनाते हुए कमलनाथ सरकार को कल शाम पांच बजे तक फ्लोर टेस्ट कराने का आदेश दिया है। अदालत ने दो दिन तक सुनवाई के बाद कहा कि राज्‍य में अनिश्चितता की स्थिति को फ्लोर टेस्‍ट करवाकर दूर किया जाए। न्यायालय ने आदेश में कहा कि अगर बागी विधायक फ्लोर टेस्ट के लिए विधानसभा आने चाहते हैं तो कर्नाटक और मध्य प्रदेश के डीजीपी उनकी सुरक्षा सुनिश्चित कराए। न्यायालय ने कहा कि विधानसभा का एकमात्र एजेंडा बहुमत साबित करने का होगा और किसी के लिए भी बाधा उत्पन्न नहीं की जानी चाहिए। इसके साथ ही, शीर्ष अदालत ने पूरी कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग कराने को भी आदेशित किया है।
बताते चलें कि इससे पूर्व, मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ने पहले कमलनाथ सरकार को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट कराने को कहा था। हालांकि, इसके बाद कोरोना वायरस का हवाला देते हुए स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को 26 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी थी।


Views: 6

Advertisements

Leave a Reply