पंचाग व राशिफल – 18 मार्च 2020

पंचाग व राशिफल – 18 मार्च 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2076
शक सम्वत 1941
मास चैत्र
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि दशमी 28:28 तक
नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा 12:56 तक
वार बुधवार
योग वरीघा 11:42 तक
सूर्योदय 06:30
सूर्यास्त 18:27
चन्द्रमा धनु राशि में
राहुकाल दोपहर 15:29 − 13:58
शुभ मुहूर्त अभिजीत नहीं

राशिफल
मेष
आपकी मनमानी और लापरवाही के कारण अच्छी योजना हाथ से निकल सकती है। राजकीय मामले पक्ष में हल हो सकते हैं। मधुर व्यवहार से पारिवारिक समस्या का समाधान होगा। दाम्पत्य सुख मिलेगा।

वृषभ
व्यावसायिक अटके काम पूरे होंगे। बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी। युवाओं को अध्ययन के लिए विदेश जाना पड़ेगा। भावनात्मक संबंध रिश्तों में बदल सकते हैं। धन आगमन संभव है।

मिथुन
अपने वाक्चातुर्य और कार्यकुशलता से खास पहचान बना लेंगे। परिवार के साथ घूमने का कार्यक्रम बनेगा। जरूरी काम रुकने से तनाव होगा। प्रियजन से मुलाकात सुखद रहेगी। मेहनत से काम करें, सफलता मिलेगी।

कर्क
दिन की शुरुआत मंगलमय होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। गृहोपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। स्थानांतरण व विभागीय परिवर्तन के योग हैं।

सिंह
जिन लोगों को स्वयं पर भरोसा रहता है। वे सभी कार्य आसानी से पूरे कर लेते हैं। मेहनत के बल पर मुश्किल काम भी आसानी से कर लेंगे। दूसरों को दोष देने की बजाय अपनी कमियां दूर करें। व्यापारिक विस्तार की योजना बनेगी।

कन्या
पिता के सहयोग से कार्य सफल होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किया गया श्रम सार्थक होगा। अधीनस्थ कर्मचारी या भाई, पड़ोसी आदि के कारण तनाव मिल सकता है। अपने राज दूसरे को बताने से बचें।

तुला
आप अपनों से राजनीति का शिकार हो सकते हैं। सामाजिक जीवन में लोकप्रियता बढ़ेगी। लेन-देन में सावधानी बरतें। जीवनसाथी से संबंध प्रगाढ़ होंगे। बुजुर्गों की भावनाओं का सम्मान करें। आय बढ़ेगी।

वृश्चिक
पारिवारिक कार्यक्रमों में ज्यादा व्यस्त रहेंगे। नौकरी में तरक्की की संभावनाएं बनी रहेगी। छोटी-छोटी समस्याओं से घबराने की बजाय हिम्मत से काम लें। यात्रा संभव है।

धनु
पारिवारिक उलझे मामले सुलझने के आसार हैं। रुका धन मिलने की संभावना है। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें। सामूहिक कार्यों में सबकी सलाह लें। स्वास्थ्य में ताजगी बनी रहेगी।

मकर
जो भी करते हैं, लोगों की परवाह नहीं करते। ऑफिस में व्यस्तता के चलते घरेलू कार्यों पर ध्यान नहीं दें पाएंगे। सोच-समझकर उधार दें। व्यक्तिगत संबंध मधुर होंगे। प्रॉपर्टी में निवेश का सही समय है। विरोधियों को उन्हीं की चालों में फंसा देंगे।

कुंभ
अपने व्यवहार से अधिकारियों का दिल जीत लेंगे। व्यापारिक योजनाओं पर खर्च होगा। राजकीय मामले सुलझने से राहत मिलेगी। तनाव होने से निर्णय नहीं ले पाएंगे। शांति से समय व्यतीत करें।

मीन
आप जिन लोगों को अपना मान रहे हैं, वे आपकी निंदा करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। साझेदारी में टकराव टालने की कोशिश सफल रहेगी। बातचीत में नरमी बरतें। नई योजना शूरू करने का अनुकूल समय है। कारोबारी विस्तार का मन बनेगा।

Views: 59

Leave a Reply