एसपी ने वृद्ध जनों के चेहरों पर बिखेरी खुशी

गाजीपुर,10 मार्च 2020। होली के पावन पर्व पर जनता के चेहरों पर मुस्कान लाने हेतु पुलिस अधीक्षक डा.ओमप्रकाश सिंह द्वारा शहर के विशेश्वरगंज स्थित वृद्ध आश्रम में वृद्ध जनों के साथ होली का त्यौहार मनाया गया। उन्होंने वृद्ध जनों से मिलकर उन्हें अबीर गुलाल का तिलक लगाकर तथा उपहार देकर होली की शुभकामनाएं दी। पुलिस कप्तान को अपने बीच पाकर तथा उनके द्वारा फल और मिष्ठान पाकर वृद्ध जन काफी प्रफुल्लित रहे और उन्होंने पुलिस अधीक्षक को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


Views: 3

Advertisements

Leave a Reply