आईजी ने समीक्षा बैठक में जानी हकीकत

गाजीपुर, 05 मार्च 2020। आगामी त्योहार के मद्देनजर पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र विजय सिंह मीणा ने जिले के भ्रमण के दौरान पुलिस लाइन परिसर में समस्त क्षेत्राधिकारी व समस्त थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इससे पूर्व सदर कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण कर आईजी ने सारी स्थितियों की जानकारी ली। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने थाना सदर कोतवाली का त्यौहार रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, टॉप-10 अपराधियों से संबंधित रजिस्टरों को निरीक्षण कर वास्तविकता जानी। इसके बाद पुलिस महानिरीक्षक द्वारा थाना कोतवाली में लागू नवीन बीट प्रणाली की समीक्षा की गई तथा बीट अधिकारियों से उनके बीट के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने शान्ति व्यवस्था दुरुस्त रखने और अपराधियों के विरुद्ध कठोर कारर्वाई हेतु मातहदों को निर्देशित किया।


Views: 11

Advertisements

Leave a Reply