तेंदुआ ! फैक्ट्री में घुसने से छुट्टी हुई घोषित

शाहजहांपुर, 29 फरवरी 2020। जिले के आयुध वस्त्र निर्माणी फैक्ट्री के अंदर अचानक तेंदुआ के घुस आने से आज शनिवार को सभी फैक्ट्री कर्मचारियों के लिए अवकाश घोषित कर दिया गया। जानकारी मिलते ही वन विभाग और सेना की टीमें तेंदुए की तलाश में जूट गयी।
फैक्ट्री के जनसंपर्क अधिकारी अनुराग यादव ने बताया कि फैक्ट्री में शुक्रवार रात लगभग 11 बजे एक तेंदुआ घूमता हुआ देखा गया था जिसके बाद फैक्ट्री में अलर्ट जारी कर दिया गया और तत्काल ही वन विभाग को सूचना दी गई। आज शनिवार सुबह से वन विभाग की पांच टीमें सेना के जवानों के साथ फैक्ट्री में तलाश अभियान शुरू कर दिया। तेंदुए के फैक्ट्री के अंदर होने के कारण शनिवार को कर्मचारियों का अवकाश घोषित कर दिया।
यादव ने बताया की छावनी इलाके में 59 एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में फैली इस फैक्ट्री में लगभग 3,000 कर्मचारी कार्य करते हैं। यहां सेना के जवानों के लिए वर्दी बनाई जाती है।

Visits: 42

Leave a Reply