पुलिस की पहल ! महिला सुरक्षा में शक्ति मोबाइल वैन

गाजीपुर,26 फरवरी 2020। महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक डा.ओमप्रकाश सिंह द्वारा आज शक्ति मोबाइल वैन सेवा का शुभारंभ झंडी दिखाकर किया गया।
बताया गया है कि शक्ति मोबाइल वैन में एक महिला मुख्य आरक्षी तथा चार महिला आरक्षी दिन शिफ्ट में तथा इसी प्रकार रात्रि शिफ्ट में उपलब्ध रहेंगी। यह दो शिफ्टो में चलाई जाएगी,जिसमें प्रथम शिफ्ट सुबह 8:00 से अपरांह 3:00 तक तथा द्वितीय शिफ्ट शाम 3:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक तैनात रहेगी। यह पुलिस टीम महिलाओं की मौजूदगी व आवागमन वाले स्थानों जैसे स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर व बाजार इत्यादि स्थानों पर जहां अवांछनीय तत्व महिलाओं से अभद्रता इत्यादि कर सकते हैं ऐसे स्थानों पर शहर में तैनात रहेंगी। जिससे कोई भी महिला किसी विषम परिस्थिति में शक्ति मोबाइल की सहायता प्राप्त कर सकती है। शक्ति मोबाइल से संपर्क करने के लिए मोबाइल नंबर 7839864007 पर फोन कर सहायता प्राप्त की जा सकेगी तथा उक्त मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। शक्ति मोबाइल की सहायता थाना कोतवाली, कंट्रोल रूम या उच्च अधिकारियों के यहां सूचना देकर भी प्राप्त की जा सकेगी। शक्ति मोबाइल महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए पूर्व में प्रचलित पीआरवी वाहन की व्यवस्थाओं के अतिरिक्त गाजीपुर शहर में प्रदान की गई है।


Views: 3

Advertisements

Leave a Reply