पंचाग व राशिफल – 19 फरवरी 2020

पंचाग व राशिफल – 19 फरवरी 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2076
शक सम्वत 1941
मास फाल्गुन
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि एकादशी 14:36 तक
नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा 30:00 तक
करण विष्टि बावा 14:36 तक 26:46 तक
वार बुधवार
योग वज्र 08:38 तक
सूर्योदय 07:00
सूर्यास्त 18:09
चन्द्रमा धनु राशि में
राहुकाल दोपहर 12:35 − 13:58
शुभ मुहूर्त अभिजीत 00:00 − 00:00

राशिफल
मेष
आप क्रोध पर संयम रखें। क्रोध पर संयम न रखने से आप के कार्य और सम्बंध बिगड़ने की संभावना है। मानसिकरुप से व्यग्रता और बेचैनी के कारण किसी कार्य में आपका मन नहीं लग सकता है। स्वास्थ्य भी कुछ नरम-गरम रहेगा। किसी धार्मिक स्थल अथवा मांगलिक प्रसंग में उपस्थित रहने का अवसर मिल सकता है।

वृषभ
शारीरिक रुप से अस्वस्थ तथा कार्य में सफलता में विलंब होने से निराश रहेंगे। आज किसी नए कार्य का शुभारंभ न करे। कार्यभार अधिक रहने से शिथिलता रहेगी। प्रवास में भी विध्न उपस्थित होंगे। आज मानसिक सुख शांति के लिए योग, ध्यान और आध्यात्मिकता का आश्रय लें।

मिथुन
आज का दिन आनंददायक रहेगा। शारीरिक और मानसिकरुप से आप खुशी का अनुभव करेंगे। मित्रो और परिवारजनो के साथ प्रवास या पर्यटनस्थल पर घूमने-फिरने का आनंद उठा सकेंगे। नए वस्त्रो की खरीद और वाहन सुख भी मिल सकता है। मान-सम्मान और लोकप्रियता में भी वृद्धि होने के संकेत हैं।

कर्क
आज का दिन लाभदायी रहेगा। परिवारजन आपके साथ आज आनंदपूर्वक समय बिताएँगे। मानसिकरुप से भी आप संपूर्ण स्वस्थ अनुभव करेंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलेगा। कार्य में यश प्राप्त होगा। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी।

सिंह
आज सृजनात्मकता और कला संबंधी प्रवृत्तियों के लिए दिन श्रेष्ठ है। विद्यार्थी अभ्यास में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पायेंगें। स्नेहीजनों और मित्रों के साथ भेंट होगी। शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। फिर भी क्रोध पर संयम रखें, जिससे मानसिक एकाग्रता बनी रहेगी।

कन्या
आजका दिन प्रतिकूलताओं से भरा रहेगा। शारीरिक स्फूर्ति का आज अभाव और मानसिक चिंता बनी रहेगी। पत्नी के साथ कलह का प्रसंग बन सकता है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। संपत्ति के कार्य में सावधानी बरतें।

तुला
आज प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय का स्वाद प्राप्त कर सकेंगे। प्रत्येक कार्य सफलता लेकर आएगा। स्वजनों के साथ भेंट होगी और मानसिक रुप से प्रसन्नता बनी रहेगी। धार्मिक प्रवास से मन आनंद का अनुभव करेगा। संबंधो में हो रही भावना आपके मन को द्रवित कर देगी।

वृश्चिक
परिवार में क्लेशमुक्त वातावरण बनाने के लिए वाणी पर संयम रखें। आपके वर्ताव से किसी के मन को ठेस पहुंच सकती है। वैचारिकरुप से नकारात्मकता से बचे।मन ग्लानि से भरा रहेगा। विद्यार्थियों को विद्याप्राप्त करने में अवरोध आ सकते है।

धनु
पंचाग व राशिफल – 19 फरवरी 2020 धार्मिक प्रवास होगा और निर्धारित कार्य भी संपन्न हो सकेंगे। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी, जिससे स्फूर्ति और प्रसन्नता छाए रहेंगे। परिवार में मांगलिक प्रसंग बनेंगे। स्वजनो के साथ हुई मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। सामाजिकरुप से आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मकर
आज धार्मिक और आध्यात्मिक विषयो में रुचि रहेगी। कोर्ट-कचहरी से संबंधित कार्य उपस्थित होंगे। व्यवसायिक कार्यों में विध्न उपस्थित होंगे। स्नेहीजनों की प्रतिष्ठा में हानि होगी। शारीरिक स्फूर्ति तथा मानसिक प्रसन्नता में कमी का अनुभव होगा। परिश्रम के अनुसार फल प्राप्त न होने पर निराशा का भी अनुभव होगा।

कुंभ
आज का दिन लाभदायी है। व्यवसायिक क्षेत्र में आपके लिए आज लाभदायी दिन है। मित्रों के साथ भेंट होने से मन में आनंद रहेगा। उनके साथ प्रवास का आयोजन भी हो सकता है। नए कार्य का शुभारंभ आपके लिए लाभदायी रहेगा। विवाह इच्छुक व्यक्तियों को विवाह से संबंधित आयोजन हो सकेगा।

मीन
आज आपके लिए लाभदायी दिन है। आपकी कार्य सफलता के कारण अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में पदोन्नति के भी योग है। व्यापारियों को व्यापार में लाभ होगा तथा उनके कार्य क्षेत्र में वृद्धि होगी। पिता से लाभ होगा। परिवार में वातावरण आनंददायी रहेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

Visits: 126

Leave a Reply