हादसा ! ट्रैक्टर से गिरने से मजदूर की मौत

गाजीपुर, 13 फरवरी 2020। जिले के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के धामूपुर स्थित ईट भट्टे से ईंट लेकर जा रहे ट्रैक्टर पर बैठे मजदूर के अचानक गिरकर घायल होने के बाद उसकी मौत हो गयी।
बताया गया है कि कल देर शाम धामूपुर ईंट भट्ठे से ईंट लादकर ट्रैक्टर पद्दुमपुर गांव की ओर जा रहा था।उसी दौरान पीछे बैठा मजदूर अचानक गिर पड़ा, जिससे उसको गंभीर चोटे लग गयीं। मौजूद लोगों ने आनन-फानन घायल विजय लाल राजभर 39 वर्ष निवासी पद्दुमपुर थाना भुड़कुड़ा को इलाज हेतु जखनिया स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। दुर्घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


Views: 4

Advertisements

Leave a Reply