मुक बधिर ने सब्जी बिक्रेता का दबाया गला,हुई मौत

प्रतापगढ़, 12 फरवरी 2020। जिले के कंधई थानाक्षेत्र के वारीकलां गाँव में कल मंगलवार की रात एक मूक बधिर युवक ने एक सब्जी विक्रेता की गला दबा कर हत्या कर दी।
पट्टी के पुलिस उपाधीक्षक रमेश चन्द्र ने आज बताया कि रमेश मिश्रा उम्र 40वर्ष ठेले पर सब्जी बेचने का धंधा करता था।कल रात वह ठेला लेकर घर वापस आ रहा था।उसी दौरान वह रास्ते में शौचालय के लिए खुदे गड्ढ़े में गिर पड़ा। गिरने के बाद उसका वहीं मूक बधिर धर्मेन्द्र से झगड़ा होने लगा। आवेश में आये मूक बधिर धर्मेन्द्र ने रमेश का गला दबा दिया, जिससे रमेश की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस मामले में विधिक कारर्वाई में लगी रही।


Views: 2

Advertisements

Leave a Reply