पंचाग व राशिफल – 06 फरवरी 2020

पंचाग व राशिफल – 06 फरवरी 2020

पंचांग
विक्रमी संवत् 2076
शक सम्वत 1941
मास माघ
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि द्वादशी 20:18 तक
नक्षत्र आर्द्रा 25:14 तक
करण बावा
बालवा 09:01 तक 20:18 तक
वार गुरुवार
योग विष्कंभ 25:15 तक
सूर्योदय 07:10
सूर्यास्त 17:59
चन्द्रमा मिथुन राशि में
राहुकाल दोपहर 13:56 − 15:17
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:13 − 12:56

राशिफल
मेष
कर्तव्य पालन में लगे रहिए, पुरुषार्थ से सारे कार्य बनेंगे, संतान पक्ष से सुख मिलेगा। धर्म में रुझान रहेगा। भाइयों से विरोधाभास संभव है। लंबी दूरी की यात्रा में लाभ मिलेगा, व्यापार में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।

वृषभ
मानसिक व शारीरिक असंतोष किसी बीमारी का सूचक है, प्राणायाम व योग अपनाएं। आत्मविश्वास बनाए रखें यही उचित होगा। दुर्घटना या दाएँ भाग में पीडा़ संभव, महादेव की शरण सब समस्याओं का समाधान करेगी। दाम्पत्य जीवन में सुख शांति बनी रहेगी।

मिथुन
विद्यार्थियों को सफलता के लिए अधिक से अधिक मेहनत करनी होगी। शरीर को आराम व व्यायाम दोनों की आवश्यकता है अतएव स्वास्थ्य के लिए जागरूक रहें। यश में कमी। व्यय की अधिकता रहेगी। राजनीतिक इच्छा फलीभूत होगी।

कर्क
माता पिता के पक्ष से असंतोष रहेगा, नवीन वाहन या भवन निर्माण होगा। रोजगार में तरक्की होगी, दाम्पत्य में सुख की प्राप्ति होगी, मनोदशा सकारात्मक रहे तो जीवन में सुख समृद्धि रहती है।

सिंह
सामाजिक कार्य में रुचि बढ़ेगी, ससुराल पक्ष से कष्ट होगा, रोजगार में तरक्की होगी, स्त्री पक्ष से लाभ का समाचार मिलेगा ।जमीन जायदाद खरीदने का निर्णय सावधानी पूर्वक लें। वाणी पर संयम आवश्यक है विशेष रूप से मातृशक्ति के लिए।

कन्या
दैनिक दिनचर्या में रुकावट पैदा होगी कारण स्वास्थ्य और अनावश्यक चिंता होगी, मित्र जन का सहयोग प्राप्त होगा वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। आवेश क्रोध जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें अन्यथा अवसर हाथ से निकल जाएगा ।

तुला
रोजगार में परिश्रम अधिक करना होगा, पारिवारिक संबंधों में मिठास घुलेगी, स्त्री पक्ष के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवन में अनुशासन और सहनशीलता सबसे बड़ी शक्ति है। किसी को ऋण न दें। आंखों का ध्यान रखें, शिव-शक्ति की उपासना लाभदायक रहेगी ।

वृश्चिक
भूमि संबंधी विवाद में न पड़े अन्यथा झूठा आरोप लगाया जा सकता है। विपरीत परिस्थितियों में संयम और इच्छाशक्ति सबसे बड़ा शस्त्र है। ननिहाल में धन व्यय होगा, भोग विलास से बचें स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु
धार्मिक यात्रा के प्रबल योग है। सांसारिक जीवन में रुचि कम होगी, लंबी दूरी की यात्रा होगी, सद्गुरु का आशीर्वाद प्राप्त होगा। गया धन वापस आएगा। घर में कोई मांगलिक आयोजन में भागीदारी होगी।

मकर
पिता-पुत्र में मतभेद संभव व वाहन की प्राप्ति हो सकती है। जल से संबंधित कार्य में सफलता प्राप्त होगी। स्वार्थ का त्याग करें अन्यथा पारिवारिक जीवन में उथलपुथल रहेगी। बिजली संबंधित कार्य में सावधानी आवश्यक है।

कुंभ
संतान सुख में कमी रहेगी और चिंता का कारण रहेगी, धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी और यात्रा भी होगी। व्यापारी वर्ग को धन से संबंधित कार्य में सावधानी आवश्यक है।

मीन
यात्रा होगी, माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, आत्मविश्वास कमजोर होगा। वाहन से सावधानी रखें। धैर्य के लिए आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। स्त्री पक्ष से विवाद संभव ।चौपाया पशु इत्यादि से चोट संभव। धन की कमी रहेगी लेकिन बंधु मित्र पक्ष का पूरा सहयोग मिलेगा।

Views: 102

Leave a Reply