डीजीपी ! सेवानिवृत्ति से पूर्व पुलिसकर्मियों को दिया धन्यवाद और व्यक्त की शुभकामनाएं

लखनऊ,30 जनवरी 2020। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओमप्रकाश सिंह का कार्यकाल कल 31 जनवरी को पूर्ण होगा। अपने कार्यकाल के पूर्ण होने से एक दिन पूर्व डीजीपी ओपी सिंह ने उत्तर प्रदेश पुलिस के समस्त अधिकारी एवं पुलिस कर्मचारियों को संबोधित करते हुए संदेश दिया। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहाकि विश्व के सबसे विशालतम पुलिस बल का मुखिया बनने का जो सम्मान मुझे मिला उसको मैंनेऔर गौरवान्वित करने का प्रयास किया।पिछले 2 वर्षों में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हमने कई अच्छे काम किए हैं। विशाल कुंभ के आयोजन की बात करें या सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अयोध्या प्रकरण में कानून व्यवस्था संभालने की बात होगी हमने सभी जगह उल्लेखनीय कार्य किया है। इन वर्षों में जिन पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों ने मेरा कदम से कदम मिलाकर साथ दिया,मैं उनका हृदय से धन्यवाद करता हूं।
   सामान्य धारणा के विपरीत जनसंख्या वृद्धि के साथ लूट डकैती हत्या जैसे अपराधों पर अंकुश लगाते हुए अपराधियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की है।उसी के फल स्वरुप आज महिलाएं एवं वृद्ध जन अपने आप को सुरक्षित महसूस करते हैं। यह
आप सभी के अथक प्रयासों  के बगैर संभव नहीं था।
जनपद लखनऊ एवं गौतम बुद्धनगर में कमिश्नरी लागू होना हमारी बड़ी उपलब्धि और एक चुनौती भी है इस चुनौती को हम सभी को स्वीकारना होगा। आधुनिक तकनीकों को अपनाते हुए परंपरागत तरीके से हमें आगे बढ़ना है मेरी शुभकामनाएं आप सभी के साथ हैं। एक बार मैं पुनः आप सभी के बहुमूल्य सहयोग के लिए धन्यवाद देता हूं। जय हिन्द

Views: 63

Leave a Reply