अवैध शराब संग बाइक चोर धराया

गाजीपुर,17 जनवरी 2020। अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की थर पकड़ में जूटी जमानियां कोतवाली पुलिस, एक बाइक चोर को चोरी की बाइक व नब्बे शीशी देशी शराब के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफल रही।
बताया गया है कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक तस्कर नाजायज देशी शराब लेकर बसईन नहर पुलिया से बिहार जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने उस तस्कर को घेरकर रोक लिया। तलाशी में पुलिस ने उसके पास से 90 शीशी देशी शराब तथा चोरी की बाइक पंजीकरण नं.-बीआर 45एच 5448 बरामद की।अभियुक्त की पहचान पद्म भूषण सिंह उर्फ रोशन सिंह उम्र 25 वर्ष पुत्र रामाकान्तपं सिंह निवासी गायघाट थाना जमानियां जिला गाजीपुर के रुप में हुई। विधिक कारर्वाई करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेंज दिया। शराब तस्कर को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह,उपनिरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय,मुख्य आरक्षी विरेन्द्र बहादुर सिंह व
आरक्षीगण सुजीत कुमार सिंह व विरेन्द्र कुमार शामिल रहे।


Views: 6

Advertisements

Leave a Reply