वेलफेयर क्लब ! विजयी प्रतिभागियों को “24वें वेलफेयर उत्सव” में मिलेगा पुरस्कार और पदक

गाजीपुर, 05 जनवरी 2020। वेलफेयर क्लब द्वारा गत 8 दिसम्बर 2019 को जनपद के आठ केन्द्रों पर आयोजित जनपदस्तरीय बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता के अंतर्गत स्व० आनंद स्वरुप वर्मा स्मृति निबंध प्रतियोगिता का परिणाम आज घोषित किया गया। क्लब परीक्षा प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार के अनुसार कनिष्ठ वर्ग में प्रज्ञा कन्नौजिया रेनबो माडर्न स्कूल नंदगंज प्रथम, कीर्ति कुमारी सेंट मेरिज कान्वेंट स्कूल द्वितीय तथा शिक्षा यादव लुदर्स कान्वेंट स्कूल तृतीय स्थान पर रही। जबकि साक्षी राय मेरी सिटी एकेडमी जूनियर हाई स्कूल से तथा गरिमा यादव राहुल संस्कृत्यायन जू0 हाईस्कूल गौसपुर सांत्वना पुरस्कार के लिए चुनी गयीं।वही दीप्ती गुप्ता गौरी शंकर पब्लिक स्कूल, अन्वेश त्रिपाठी प्रेसिडियम इंटरनेशनल स्कूल, आकाश कुमार केन्द्रीय विद्यालय शौर्य पाण्डेय आर्यन पब्लिक स्कूल जंगीपुर, प्राची कुमारी मार्टिन्स चिल्ड्रेन स्कूल भावरकोल को प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए चुना गया।
इसी प्रकार ज्येष्ठ वर्ग में मुश्कान पाल लुदर्स कान्वेंट स्कूल प्रथम, एकता सिंह सनफ्लावर कान्वेंट स्कूल द्वितीय तथा दिव्या कन्नौजिया रेनबो माडर्न स्कूल नंदगंज तृतीय स्थान पर रही। जबकि आदित्य कुमार यादव शाह फैज स्कूल तथा अनुभव कुमार सिंह सेंट जांस स्कूल सांत्वना पुरस्कार के लिए चुने गये। वहीँ अंकिता चौधरी राहुल संस्कृत्यायन जू0 हाई स्कूल गौसपुर, कीर्तिमान सिंह रेनबो प्ले पब्लिक स्कूल छोटा महादेवा, उमैरा रहमान न्यू होराइजन एकेडमी, रेनू गुप्ता डालिम्स सनबीम स्कूल दिलदारनगर, आकाश प्रजापति संत कबीर पब्लिक स्कूल, प्रियांशु कुमार डालिम्स सनबीम गाजीपुर, भास्कर राय चँदनी पब्लिक स्कूल सुरतापुर, अंजली वर्मा आर्यन पब्लिक स्कूल जंगीपुर, अनुष्का पाण्डेय सेंट जोशेफ़ पब्लिक स्कूल कासिमाबाद, नेहा वर्मा सर्वोदय पब्लिक स्कुल आदर्श गाँव, संदीप कुमार गौतम ब्लू बर्ड इंटरनेशनल स्कूल, बेनजीर कमाल एमजेआरपी स्कूल को प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए चुना गया।
वरिष्ठ वर्ग में अवनीश पाण्डेय सेंट जांस स्कूल प्रथम, श्रेया यादव सनफ्लावर कान्वेंट स्कूल नंदगंज द्वितीय तथा आकांक्षा यादव शाह फैज पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रही। जबकि काजल यादव गौरी शंकर पब्लिक स्कूल तथा कुमारी नैंसी चौरसिया मार्टिंस चिल्ड्रेन एकेडमी मुहम्मदाबाद स्कूल सांत्वना पुरस्कार के लिए चुने गये।
संस्था सचिव अभी सिंह ने बताया कि सभी विजयी प्रतिभागियों को क्लब द्वारा आयोजित “24वें वेलफेयर उत्सव” में शील्ड व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष डा० शरद कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष धीरेन्द्र त्रिपाठी,जितेन्द्र कुमार, संजय वर्मा, कोषाध्यक्ष एड. चन्द्रिका प्रसाद, जनपद गवर्नर पवन कुमार पाण्डेय, राहुल मिश्रा, अजय यादव, रामकुमार विश्वकर्मा, नौशाद अहमद, सतेन्द्र श्रीवास्तव, अजय दूबे, सूर्य रेख मणि, रामनाथ कुशवाहा समेत क्लब के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Visits: 53

Leave a Reply