पंचांग व राशिफल – 04 जनवरी 2020

पंचांग व राशिफल – 04 जनवरी 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2076
शक सम्वत 1941
मास पौष
पक्ष शुक्ल
वार शनिवार
तिथि नवमी 25:30 तक
नक्षत्र रेवती 07:13 तक
करण बालवा
कौवाला 12:30 तक
25:30 तक
योग शिव 23:43 तक
सूर्योदय 07:18
सूर्यास्त 17:32
चन्द्रमा मीन राशि में


राहुकाल सुबह 09:52 − 11:09

शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:05 − 12:46टटं

राशिफल
मेष
आज का दिन अच्छा है । आज सफलता और उच्च पद पाने की इच्छा बनेगी। लंबे समय से चल रही रुकावटें आज खत्म हो जायेंगी । आज आपके घर में कोई मेहमान आ सकता है। घर वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घुमने भी जा सकते है।

वृष
आज किस्मत आपकी सहयोगी रहेगी। आज आप ऐसे कामों को करने के लिये तैयार रहेंगे, जिससे अच्छा महसूस करेंगे। यात्रा थकान भरी होगी परन्तु आर्थिक तौर पर लाभदायक होगी। आज आप घर में ताजा फूल की तरह अपने स्वाभाव में ताजगी बनायें रखें।

मिथुन
आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आपके काम आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे। परिवार के सभी सदस्यों में प्रेम बढ़ेगा। आज पड़ोसियों के साथ किसी आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं। समाजिक तौर पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा । भविष्य के लिये योजनायें बनाने के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा परन्तु कार्यक्षेत्र में परेशानी हो सकती है। मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को धनलाभ होने वाला है।

सिंह
आज का दिन मिला-जुली प्रतिक्रिया युक्त होगा।
पिछले प्रयासों का फल मिलने वाला है। पुरानी चिंताओं को भूलकर आगे बढ़ने की सोचें। आज कुछ नए मौके भी मिलेंगे जो आपको आर्थिक लाभ कराएंगे। किसी भी समस्या पर घबराने की बजाय अपनों से मशविरा लें।

कन्या
आज का दिन महत्वपूर्ण होगा। आज आपका स्वाभाव दूसरों को आकर्षित कर सकता है। नयी जमीन खरीदने के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है । आज कोर्ट कचहरी में चल रहे मुकदमों का हल निकलेगा। किसी बड़े वकील की सहायता भी आपको मिल सकती है।

तुला
आज का दिन सामान्य होगा। कामकाज में सावधानी रखें। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। जरुरी काम आज दूसरों के भरोसे न छोड़े,अपने निर्धारित लक्ष्य के करीब पहुंच जायेंगे।

वृश्चिक
आज आपका मन आध्यात्म में लगेगा। आज आप मांगलिक कार्यक्रमों की तैयारी में व्यस्त रहेंगे। किसी दोस्त से अचानक मुलाकात आपके लिए फायदेमंद हो सकती है।अपने आसपास होने वाली गतिविधियों पर ध्यान दें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है।

धनु
आज ऊर्जावान रहेंगे । बिजनेस में सकारात्मक परिणाम मिलने वाला है। आपकी कोशिशें अपनी छाप छोड़ जाएंगी।आर्थिक स्थिति काफी मजबूत बनेगी। जो लोग डॉक्टर हैं आज वो नयी क्लीनिक की ओपनिंग कर सकते हैं । इसमें सहयोगीयों का पूरा-पूरा साथ आपको मिलेगा।

मकर
आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आज मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। अपने भाई-बहनों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने के लिये जायेंगे।यात्रा और निवेश लाभ देने वाले हैं।आज सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कुंभ
आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। बिजनेस मामलों में आज आप सही ढ़ग से अपनी बात रख पायेंगे। नयी सहभागिता होने की उम्मीद है। लोगों का आप पर भरोसा बढ़ेगा। साइंस और रिसर्च की फिल्ड से जुड़े लोगो को आज कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकत है। पुराने काम निपटाने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

मीन
आज का दिन शानदार है। रचनात्मक शौक़ आज आपको सुक़ून का एहसास कराएंगे। आज आपकी रचनाओं की लोग तारीफ करेंगे। आज व्यर्थ की बातों पर तनाव लेने की जरुरत नहीं है। इससे आपको मानसिक तौर पर दिक्कतों पर सामना करना पड़ सकता है। जीवन साथी के साथ चल रहा पुराना तनाव आज दूर हो जायेगा।

Views: 5

Advertisements

Leave a Reply