पंचांग व राशिफल – 03 जनवरी 2020

पंचांग व राशिफल – 03 जनवरी 2020

पंचांग
विक्रमी संवत् 2076
शक सम्वत 1941
मास पौष
पक्ष शुक्ल
वार शुक्रवार
तिथि अष्टमी 23:24 तक
नक्षत्र रेवती 33:55 तक
करण विष्टि
बावा 10:14 तक,23:24 तक
योग परिघा 23:15 तक
सूर्योदय 07:18
सूर्यास्त 17:32
चन्द्रमा मीन राशि में
राहुकाल सुबह 11:08 − 12:25
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:04 − 12:45

राशिफल
मेष
आपके लिए आज का दिन खर्चों वाला है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। फिर भी ठंड से बचने का प्रयास आवश्यक है। करियर क्षेत्र में स्थितियां आपके पक्ष में हैं। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। परिवार में सुख रहेगा।

बृषभ
आज का दिन आमदनी हेतु बढ़िया रहेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी कमजोर रहेगा। प्यार के मामलों में आपको सावधानी से काम लेना चाहिए। आपका चोरी सबके सामने आ सकता है जिससे आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आज का दिन कमजोर रहेगा।

मिथुन
आपके लिए आज का दिन अच्छा है। पूरे मन से काम करेंगे। इससे आपको अच्छा परिणाम मिलेगा। सुख सुविधाओं के कारण अत्यधिक खर्च होगा, शारीरिक रूप से परेशान हो सकते हैं। कोई चोट या पेट दर्द परेशान कर सकता है। दांपत्य जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा।

कर्क
दिन की शुरुआत बेहतरी के साथ होगी। खर्चों पर लगाम लगेगी। कार्य क्षेत्र में नए अवसरों की खोज करेंगे। आज कहीं बायोडाटा भेजने से लाभ मिल सकता है। खर्चे बढ़े हुए होंगे, लेकिन आप अपने विरोधियों को धूल चटा देंगे। परिवार में प्रेम रहेगा और आपकी माताजी का सहयोग प्राप्त होगा व्यापार के लिए दिन शुभ है।

सिंह
आज आपको स्वास्थ्य परेशानियां हो सकती हैं। शिक्षा में व्यवधान आएगा। अपने किसी दोस्त को अपने प्रेम जीवन में हस्तक्षेप न करने दें। पारिवारिक जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा, हालांकि जो लोग शादीशुदा हैं। उनका दांपत्य जीवन बढ़िया रहेगा। ऑफिस में किसी से झगड़ा हो सकता है।

कन्या
आज का दिन सामान्य रहेगा। आप अपने जीवन साथी के मन में चली आ रही समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे। दांपत्य जीवन बेहतर बनेगा। कारोबार में उन्नति का दिन है। आपकी कई योजनाएं सफल होंगी। इससे आपको खुशी भी होगी। परिवार वालों का स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है।

तुला
आप खर्चों से आर्थिक तौर पर दबाव में होंगे। अपने भोजन में अधिक मसालों का प्रयोग ना करें। स्वास्थ्य पीड़ित हो सकता है। माताजी से सुख मिलेगा। परिवार में खुशी रहेगी। भाई बहनों को कोई समस्या हो सकती है। यात्रा न करें।प्रेम जीवन में खुशी के पल आएंगे और आप अपने दोस्तों के साथ कोई सरप्राइज़ पार्टी प्लान कर सकते हैं।

वृश्चिक
आज का दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आएगा। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार में किसी बात को लेकर असमंजस होगा जिसमें आपकी राय महत्वपूर्ण होगी। छोटी आनंददायक यात्रा हो सकती है। कार्यक्षेत्र में दिन सामान्य रहेगा।

धनु
आज आपको अपने परिवार की आवश्यकता होगी। कार्यक्षेत्र में दिन परिजनों के सहयोग से बेहतर होगा। दांपत्य जीवन में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। खर्चे अधिक होंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा, लेकिन दोपहर बाद स्थिति में सुधार आएगा। आज पकवानों का आनंद लेंगे। माताजी को कोई लाभ हो सकता है।

मकर
आज का दिन यात्रा के लिए अनुकूलता है। यदि आप पहले से किसी यात्रा में है तो आज आपको अच्छे फल मिलेंगे। बिजनेस के सिलसिले में की गई यात्रा सफलता देगी। खर्चे बहुत अधिक होंगे, इसलिए पहले से ही बजट का प्लान करें। मन से खुश होंगे, क्योंकि कोई नई कार्य योजना सफल होगी।

कुम्भ
आज अच्छे मिष्ठान का आनंद लेंगे। परिवार में खुशियां रहेंगी। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। खर्चों में बढ़ोतरी होगी, लेकिन आज कोई ऐसी स्कीम आपके हाथ लगेगी, जो आपको मालामाल बना देगी। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन तनावपूर्ण परिस्थितियों से गुजरेगा।

मीन
आज का दिन अच्छा रहेगा। आप मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। हर काम को बेहतर तरीके से अंजाम देंगे। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। खुशियों में बढ़ोतरी होगी, जिससे मन खुश रहेगा। परिवार में सुख और खुशी भरे पल आएंगे लेकिन पिताजी से संबंध खराब हो सकते हैं।

Visits: 95

Leave a Reply