इसरो ! गाजीपुर की लाडली बनी वैज्ञानिक

गाजीपुर,15 जुन 2019।बहरियाबाद क्षेत्र के कंचनपुर मिर्जापुर निवासी राजेंद्र सिंह यादव की मेधावी पुत्री गुंजन यादव का चयन इसरो के स्पेस एप्लीकेशन सेंटर अहमदाबाद में वैज्ञानिक के रुप में होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। गुंजन की इस कामयाबी पर पूरा जिला आह्लादित है।गुंजन यादव के पिता राजेंद्र सिंह यादव पंजाब के होशियारपुर जिले में दूरसंचार विभाग में महाप्रबंधक पद पर कार्यरत है।गुंजन यादव ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की शिक्षा सेंट एनी सेकण्ड्री स्कूल रुड़की से पूरी की। इसके उपरांत उन्होंने वर्ष 2014 में देव भूमि इंजीनियरिंग कालेज देहरादून में सूचना प्रौद्योगिकी से बीटेक और वर्ष 2016 में लखनऊ स्थित इसरो के रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन सेंटर से एम टेक किया था।अपनी लगन और मेहनत के बल पर इसरो तक पहुंची इस लाडली पर जनपदवासियों को गर्व है।


Views: 7

Advertisements

Leave a Reply