पंचांग व राशिफल – 06 जून 2019

पंचांग
तिथि – तृतीया – 09:56:18 तक
नक्षत्र – पुनर्वसु – 20:28:55 तक
करण – गर – 09:56:18 तक, वणिज – 20:48:31 तक
पक्ष – शुक्ल
योग – वृद्धि – 23:21:28 तक
वार – गुरूवार
माह – ज्येष्ठ
सूर्योदय – 05:22:55
सूर्यास्त – 19:16:37
चंद्रोदय – 08:00:00
चंद्रास्त – 22:12:59

राहु काल – 14:03:59 से 15:48:12 तक

अभिजीत मुहूर्त (आज शुभ कार्य करने का शुभ समय) – 11:51:59 से 12:47:34 तक

राशिफल
मेष
आप की कार्यशैली से लोग प्रभावित होंगे। किसी व्यक्ति विशेष से आकर्षित होंगे। संपत्ति संबंधी कार्यों के लिए दिन अनुकूल रहने की संभावना है। आजीविका के साधनों को बढ़ाने में लगे रहेंगे।

वृषभ
आप जिन लोगों पर अतिविश्वास कर रहे हैं, वह आप को धोखा देने में लगे हैं। धैर्य व संयम आपको सफलता देगा। राजनीतिक नया परिचय लाभदायक रहेगा।

मिथुन
पारिवारिक विवादों के कारण आप तनाव में रहेंगे। मनोनुकूल समाचार मिलने से खुश होंगे। बहनों के विवाह की चिंता रहेगी। पिता के व्यवसाय में आप की रूचि बढ़ेगी।

कर्क
समय रहते विवादों को सुलझा लें। सामाजिक आयोजनों का हिस्सा बनेंगे। घर-परिवार में मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी। धन का प्रबंध करने में कष्ट होगा।

सिंह
आलस्य को त्यागें। संतान की बुरी आदतों के कारण आप परेशान रहेंगे। परिवार में शुभ कार्य का निर्णय होगा। सद्भाव से लिए निर्णय सार्थक होंगे। किसी से बात करते वक्त अपनी बात को कहने में संकोच करेंगे।

कन्या
काम को टालना बंद करें। समझदारी और जिम्मेदारी से कार्य पूर्ण करें। दांपत्य जीवन में अनुकूलता रहेगी। कार्यस्थल पर आपकी बुद्धिमानी से समस्या का समाधान हो सकेगा। राज्यपक्ष के कामों में सफलता मिलने के योग हैं।

तुला
आप को हर बात याद दिलाना पड़ती है। अपनी भूलने की आदत के कारण जीवनसाथी से विवाद, मतभेद होंगे। कार्य में नुकसान से मनोबल कमजोर होगा। उधार दिया पैसा बड़ी मुश्किल से आयेगा।

वृश्चिक
अपने कार्य की व्यस्तता के कारण जरूरी कार्य अधूरे ही रहेगें। मित्रों एवं सहयोगियों पर अधिक विश्वास नहीं करना चाहिए। व्यापार के निर्णय सोच-समझकर लें। विदेश जाने के योग है।

धनु
अपने हुनर से लोगों को अचम्भित करेंगे। आर्थिक लाभ होगा और ख्याति भी मिलेगी। खान-पान में अनियमितता से कष्ट हो सकता है। व्यापार में कल्पना के अनुसार परिणाम आएंगे। सामाजिक कार्यों में आप की अहम भूमिका रहेगी।

मकर
स्वास्थ्य संबंधित समस्या का समाधान होगा। धन संपत्ति के कार्यो में प्रबल सफलता मिलने के योग हैं। कार्यस्थल पर विवादों से दूर रहें। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे।

कुंभ
कारोबार में अधिकारियों से संबंध सुधरेंगे। भूमि व संपत्ति संबंधी कार्यों में लाभ की संभावना है। पारिवारिक सुख में वृद्धि के योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। कर्म करें, फल की इच्छा न करें।

मीन

काम की व्यस्तता में निजी जीवन को नजर अंदाज न करें। आय से अधिक व्यय होने से बजट बिगड़ सकता है। परिचय क्षेत्र का विस्तार होगा।

Visits: 99

Leave a Reply