पंचांग व राशिफल – 02 मई 2019

पंचांग
वार गुरूवार
माह वैशाख
तिथि त्रयोदशी – 27:22:42 तक
पक्ष कृष्ण
करण गर – 14:48:57 तक
वणिज – 27:22:42 तक
नक्षत्र उत्तरभाद्रपदा – 13:02:30 तक

सूर्योदय 05:40:06
सूर्यास्त 18:56:42
चंद्रोदय 28:49:59
चंद्रास्त 16:34:59
सूर्य राशि मेष
चंद्र राशि मीन
राहुकाल 13:57:58 से 15:37:33 तक
अभिजित मुहूर्त 11:51 से 12:44 तक
अमृत काल 07:49 से 09:33 तक

राशिफल
मेष
आप के रहन-सहन से लोग प्रभावित होंगे। खान-पान अनुकूल मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और मन में प्रसन्नता रहेगी। कार्यस्थल पर रुचि बढ़ेगी। साहस में वृद्धि होगी।

वृषभ
समय रहते जरूरी दस्तावेज संभाल लें, मनोवांछित सफलता प्राप्त करेंगे। पारिवारिक सुख व सहयोग बढ़ेगा। पिता या किसी बड़े व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। धन का अपव्यय संभव है।

मिथुन
अनचाहे काम करना होंगे। दांपत्य संबंधों में सुधार होगा। व्यवसायिक स्थिति में पहले से राहत मिलेगी। आज कोई नई योजना बन सकती है। घर-परिवार का सुख बढ़ेगा। पिता से अनबन हो सकती है।

कर्क
कमजोर रणनीति के कारण मनचाही सफलता नहीं मिलेगी। नए कार्यक्षेत्र में प्रवेश की संभावना है। आर्थिक मामलों में किसी अनुभवी की राय लेना लाभदायक रहेगा। संतान के काम पर नजर रखें।

सिंह
परिवार के मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी। ज्ञान-चित्रकारी में रुचि बढ़ेगी। कानूनी झंझटों से राहत मिल सकती है। मुकदमें आदि में आपकी विजय होगी और शुभ कार्य ठीक से संपन्न होंगे।

कन्या
दिन अनुकूल है, स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन में निराशा व उदासी का भाव खत्म होगा। किसी को भी अपना राजदार न बतायें। अपकीर्ति हो सकती है, सतर्क रहें। मनोबल में वृद्धि होगी।

तुला
दोस्तों की चिंता रहेगी। सूझ-बूझ द्वारा कार्यों में सफलता मिलेगी। अपनी क्षमता, योग्यता का भरपूर इस्तेमाल करें आपको सफलता मिलेगी। रुका हुआ धन मिल सकता है।

वृश्चिक
निर्माणकार्य में हो रहे विलंभ से चिंता बढ़ेगी। दांपत्य सुख मिलेगा। व्यापारिक तथा कार्यक्षेत्र में उन्नति के लिए दिन अनुकूल रहेगा। किसी निकटतम व्यक्ति से मतभेद हो सकता है।

धनु
रुके हुए निर्माणकार्यों में गती आयेगी। साझेदारी के कार्यों में विशेष लाभ होगा। व्यवसायिक समय शुभ रहेगा। साहस व पराक्रम के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे।

मकर
नई उर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। घरेलु कामकाज के चलते व्यस्त रहेंगे। कार्यस्थल पर नौकरों की समस्या बनी रहेगी। भूमी भवन में निवेश कर सकते है।

कुंभ
आपकी बातों को महत्व मिलेगा। परिजनों के साथ यात्रा होगी। विवाह में आ रही अड़चनें दूर होगी। पसंदीदा भोजन की प्राप्ति होगी। राजनीति से जुड़े लोग विश्वासघात का शिकार हो सकते है।

मीन
आप की मेहनत और सूझबुझ से उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। समय शुभ व अनुकूल फलों को देने में समर्थ होगा। आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भाई व मित्रों का सहयोग मिलने से कार्य पूर्ण होंगे।

Visits: 63

Leave a Reply