अनारक्षित रेल टिकट ! अब स्मार्ट फोन से बनाए
वाराणसी(उत्तर प्रदेश),17अक्टुबर 2018।नवरात्रि के पावन अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे ने रेल यात्रियों को बड़ी सौगात दी है। अब यूटीएस ऐप डाउनलोड कर यात्रा से पूर्व ही यात्री अपना अनारक्षित टिकट अपने स्मार्टफोन से प्राप्त कर सकेंगे जो पूर्णरूप से मान्य होगा। स्मार्ट फोन के द्वारा मिलने वाली इस सुविधा से अब अनारक्षित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को रेलवे स्टेशन के काउंटर या फिर अधिकृत एजेंट के यहां जाकर लाइन लगाने से मुक्ति मिलेगी।
कल मंगलवार को पूर्वोत्तर रेलवे के जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि इस सुविधा के साथ ही रेलवे ने इसके लिए कुछ नियम बनाए हैं जिसके कारण यह सुविधा रेलवे लाइन के पंद्रह मीटर के अंदर कार्य नहीं करेगा अर्थात बगैर टिकट ट्रेन में यात्रा कर रहे लोग खुद अपना टिकट नहीं बना सकेंगे। इस एप से टिकट लेने हेतु आपको रेलवे लाइन से पन्द्रह मीटर दूर और पांच किलोमीटर के क्षेत्र में रहना अनिवार्य बनाया गया है।जिले के मड़ुवाडीह, सारनाथ और वाराणसी सिटी के यात्री अब इस सुबिधा का उपयोग कर सकेंगे। शीघ्र ही यह सुबिधा अन्य रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध होगी। इस एप के द्वारा प्लेटफार्म टिकट और सीजन टिकट (एमएसटी) भी बनाई जा सकेगी।
Views: 5









