संवाद ! प्रधानमंत्री सत्रह अक्टुबर को जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं से होंगे मुखातिब

गाजीपुर(उत्तर प्रदेश),14 अक्टूबर 2018। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 17 अक्टूबर को गाजीपुर लोकसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया जायेगा। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर आज सम्पन्न जिला पदाधिकारियों तथा मंडल अध्यक्षों की सम्पन्न बैठक में सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के मोबाइल फोन में नमो एप्प स्थापित कर उसका सत्यापन किया गया।
इस सन्दर्भ में इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभाओं में लगभग 50 स्थानों पर बड़ी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री जी से सीधे संवाद स्थापित किया जाएगा तथा मुख्य कार्यक्रम नगर के चीतनाथ घाट पर होगा जहां केंद्रीय रेल व संचार राज्य मंत्री माननीय मनोज सिन्हा भी उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर प्रोजेक्टर के माध्यम से आईटी संयोजक कार्तिक गुप्ता के नेतृत्व में नमो एप के संचालन संबंधी समस्त प्रक्रियाओं का सजीव चित्र दिखाकर लोगों को प्रशिक्षित किया गया। नमो एप्प से नमो प्रभारी आलोक शर्मा ने विस्तार से परिचित कराते हुए बताया कि इसके माध्यम से किसी भी केंद्रीय मंत्री, माननीय प्रधानमंत्री तथा गांव गरीब की जुड़ी समस्याओं को उचित पटल तक पहुंचाया जा सकता है। प्रोजेक्टर के संचालन में आईटी विभाग के सदस्य विनीत शर्मा द्वारा विभिन्न सॉफ्टवेयर के माध्यम से प्रदर्शित कराया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, लोकसभा के संयोजक प्रभुनाथ चौहान, सरोज मिश्रा, लालसा भारद्वाज, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमित तिवारी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष फैय्याज अहमद, अच्छे लाल गुप्ता,सोमारू चौहान,हरेंद्र यादव, चतुर्भुज चौबे,राजकुमार चौबे, अमरेश गुप्ता, शशिकांत शर्मा जिला मीडिया प्रभारी,वीभा पाल,मनोज बिंद,अभय मौर्या,उमाशंकर यादव,सुदर्शन कनौजिया, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – शशिकांत शर्मा

Views: 131

Leave a Reply