दुस्साहस ! दिन दहाड़े चिकित्सक से लूट……

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश),06 जून 2018 । पुलिस की लाख कवायद के बावजूद जिले में अपराधियों का कहर जारी है। बाइक सवार हौसलाबुलन्द तीन लूटेरों ने आज अपरान्ह लगभग दो बजे दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के गाजीपुर-आजमगढ़ राजमार्ग पर जलालाबाद गांव के नजदीक भगीरथपुर जाने वाली सड़क पर भगीरथपुर निवासी चिकित्सक विजय चौहान पुत्र निर्मल चौहान से एक लाख नकदी और मोबाइल लूट लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लूटेरों की धर पकड़ हेतु घेराबंदी की परन्तु लूटेरे पकड़ में नहीं आये। लूट की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सोमन वर्मा व क्राइम ब्रांच की टीम भी पहुंच घटना की जानकारी ली। बताया गया है कि पीड़ित ने अपने एक परिचित से दस हजार रुपया कर्ज लिया था, जिसे चुकान व अपने काम के लिए विजय चौहान ने एक लाख रुपया यूनियन बैंक से निकालकर बाइक से घर वापस जा रहा था,तभी मौका देखकर लूटेरे कैश व मोवाइल लेकर चम्पत हो गए।


Views: 6

Advertisements

Leave a Reply