दुर्घटना ! रोटावेटर से कटकर युवक की मौत

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश),06 जून 2018 । खानपुर थाना क्षेत्र में रोटावेटर पर चढ़ते समय उसके नीचे गिरने से एक युवक की मौत हो गयी। अचानक हुई इस घटना से गांव में कोहराम मच गया। बताया गया है कि खानपुर क्षेत्र के लौलेहरा गांव में आज बुधवार की सुबह करीब नौ बजे खेत की जुताई रहा था। वहां काफी ग्रामीण मौजूद थे ,तभी पंकज यादव 16 वर्ष पुत्र मोतीलाल यादव अचानक ट्रैक्टर पर चढ़ते समय वैलेंस बिगडऩे से अनियंत्रित होकर रोटावेटर पर गिर पड़ा। जिससे कट कर उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना से दुखी परिजनों ने ग्रामवासियों के सहयोग से उसका अंतिम संस्कार कर दिया।


Views: 5

Advertisements

Leave a Reply