चक्का जाम ! मामला शहीद की प्रतिमा के स्थापना का
डीएम के आश्वासन के बाद लोगों ने खोला मार्ग
गाजीपुर (उत्तर प्रदेश),15 मार्च 2018 । शहीद शशांक सिंह की प्रतिमा को कासिमाबाद चौराहे पर स्थापित करने हेतु अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के नेतृत्व में तीन दिवसीय धरने पर भी प्रशासन की तंद्रा न टूटने से क्षेत्रीय जन क्षुब्ध रहे।प्रशासन की इस अनदेखी से क्षुब्ध क्षेत्रीय जनों ने आज चौथे दिन शहीद शशांक सिंह की प्रतिमा उनके पैतृक निवास से पिकप में लेकर उनके पिता के साथ कासिमाबाद चौक पर आ रहे थे तो कासिमाबाद थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ पीकप रोकने का असफल प्रयास किया पर कामयाब न हो सकी। लोगों का हुजूम जब मुख्य सड़क पर स्थित कालेज के पास पहुंचा तो क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद व उप जिला अधिकारी ने पीएसी और पुलिस बल के साथ पहुंचकर आगे बढऩे से रोक दिया। तब शहीद के पिता के प्रयास के बाद अधिकारियोंं नेे चौराहे तक इस शर्त पर जाने की अनुमति दी कि प्रतिमा को गाड़ी से नहीं उतारा जाएगा।लोगों ने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा गाज़ीपुर के जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में लगभग 11.30 बजे कासिमाबाद चौक जाम कर आंदोलन शुरू कर दिया।अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा गाज़ीपुर के जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि शहीद की प्रतिमा लगाने हेतु जिला प्रशासन और शासन को कई बार लिखा गया परंतु अब तक इस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई । आज यह अन्दोलन तभी समाप्त होगा जब जिला अधिकारी स्वयं आकर बताये कि प्रतिमा कासिमाबाद चौराहे पर कब और कैसे लगेगी। चक्का जाम की जानकारी पर अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच जाम समाप्त कराने में लगे रहे।उनके असफल होने के बाद लगभग साढ़े चार बजे
Views: 14








