दो पुलिस उपनिरीक्षक बने निरीक्षक
गाजीपुर । पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह द्वारा उपनिरीक्षक मनीष कुमार त्रिपाठी एवं उपनिरीक्षक रणधीर कुमार गिरि को उपनिरीक्षक सशस्त्र पुलिस से निरीक्षक सशस्त्र पुलिस में पदोन्नति होने पर उनके कन्धे पर स्टार लगाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें जनता की सेवा में नए उत्साह के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर भी मौजूद रहे।

Views: 0









