मिशन शक्ति के तहत छात्राओं ने किया सीएचसी और थाने का भ्रमण

गाजीपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय सरदरपुर की कक्षा छह से आठ तक की छात्राओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सादात और सादात थाने का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं को चिकित्सा सेवाओं के साथ महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकारों और आपातकालीन सहायता के संबंध में व्यावहारिक जानकारी दी गई।


सीएचसी पहुंचने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज कुमार सिंह और डॉ. यशवंत गौतम ने छात्राओं को अस्पताल की कार्यप्रणाली, इमरजेंसी सेवाओं तथा प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। इसके बाद छात्राओं ने सादात थाने का भ्रमण किया।

थानाध्यक्ष तारावती देवी और महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनी अधिकारों तथा विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में बिना झिझक आवाज उठाने और पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर शिक्षक गिरीश चंद्र यादव, नीलिमा देवी, शैलेन्द्र प्रताप यादव, ओमप्रकाश राजभर सहित विद्यालय की छात्राएं मौजूद रहीं।

Views: 1


Leave a Reply