मिशन शक्ति केन्द्र की पहल से सुलझे दो दम्पत्तियों के विवाद

गाजीपुर। जंगीपुर थाना स्थित मिशन शक्ति केन्द्र की पहल पर पारिवारिक विवाद से जुड़े दो मामलों में काउंसलिंग के माध्यम से दंपतियों के बीच आपसी मतभेद दूर कराए गए। दोनों दंपतियों ने बातचीत और समझाइश के बाद साथ रहने पर सहमति जताई।


       मिशन शक्ति केन्द्र पर प्राप्त शिकायतों के बाद संबंधित पक्षों को थाने बुलाकर उनकी समस्याएं सुनी गईं। टीम ने आपसी संवाद, समझाइश और सकारात्मक काउंसलिंग के माध्यम से विवादों का समाधान कराने का प्रयास किया। काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों को पारिवारिक दायित्वों के निर्वहन के साथ आपसी विश्वास, सामंजस्य और सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।सहमति बनने के बाद दोनों दंपतियों ने अपने मतभेद समाप्त कर पुनः साथ रहने का निर्णय लिया। इसके उपरांत मिशन शक्ति केन्द्र की टीम ने दोनों दंपतियों को राधा-कृष्ण की तैलचित्र और मिष्ठान भेंट कर सुखद एवं सौहार्दपूर्ण दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। पुलिस की इस पहल से दोनों परिवारों में आपसी समझ और विश्वास कायम करने की दिशा में सकारात्मक प्रयास हुआ।

Views: 0


Leave a Reply