तीन दोपहिया वाहनों व तमंचा, कारतूस संग दो अभियुक्त गिरफ्तार
गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिलदारनगर थाना पुलिस ने बुधवार को चेकिंग के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और तीन दोपहिया वाहन बरामद किया।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान हसन खान उर्फ भुट्टी (20 वर्ष) निवासी खजुरी, थाना दिलदारनगर तथा गोलू कुमार (22 वर्ष) निवासी कारीराम, थाना नुआंव, कैमूर (बिहार) के रूप में हुई। बरामद वाहनों में एक हीरो सुपर स्प्लेंडर, एक टीवीएस अपाचे आरटीआर और एक टीवीएस एक्सेल मोपेड शामिल हैं।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर दिलदारनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर दोनों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार, हसन खान के विरुद्ध दिलदारनगर थाने में पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं, गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह व अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
Views: 3









