बाइक-पिकअप की टक्कर में युवक की मौत

गाजीपुर। सादात थाना क्षेत्र के आतमपुर छपरा गांव के पास गुरुवार को बाइक और पिकअप की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार डढ़वल गांव के झोरियां मौजा निवासी नीरज तिवारी (22) पुत्र हीरालाल तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए सीएचसी ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।


        जानकारी के अनुसार नीरज अपने बड़े भाई शशिकांत तिवारी के साथ बाइक से सादात बाजार जा रहा था। आतमपुर छपरा गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही पिकअप से बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद नीरज सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका भाई भी चोटिल हुआ। बताया गया कि हादसे के समय नीरज ने हेलमेट नहीं पहना था।

         घटना के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पिकअप को बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी।

Views: 9


Leave a Reply