पूजे गये देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा 

गाजीपुर। श्रम, शिल्प, रचना तथा तकनीकी के आदि देव भगवान विश्वकर्मा जयंती शहर सहित समस्त ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा और विश्वास के साथ परम्परागत ढंग से मनाई गई।


        सभी यांत्रिक अधिष्ठानों, कल कारखानों, तकनीकी शिक्षण संस्थानों तथा नीजी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा और चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर फूल मालाओं से विधि विधान से पूजन-अर्चन किया गया। आरती, प्रसाद वितरण व भण्डारे के साथ संध्या समय कार्यक्रम का समापन हुआ।

Views: 7


Leave a Reply