इनामियां वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
गाजीपुर। भांवरकोल थाना पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम से संबंधित पच्चीस हजार रुपए के इनामियां वांछित अभियुक्त उमेश उर्फ मोनू चौधरी को गिरफ्तार करने में
सफल रही है।
बताया गया कि बुधवार को उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार यादव मय हमराह ने मुखबीर की सुचना पर थाना पर पंजीकृत गोवध निवारण अधिनियम में पच्चीस हजार रुपए के इनामियां वांछित अभियुक्त उमेश उर्फ मोनू चौधरी पुत्र अर्जुन चौधरी निवासी ग्राम रामपुर थाना रेवतीपुर जनपद गाजीपुर को जसदेवपुर मोड़ भांवरकोल से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के सुपुर्द किया गया।
Views: 2









