लाखों की अवैध हेरोइन संग तस्कर गिरफ्तार 

गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एएनटीएफ गाजीपुर व थाना दिलदारनगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले शातिर तस्कर को लाखों रुपए मूल्य के 458 ग्राम अवैध हिरोईन के साथ गिरफ्तार किया गया।


        मंगलवार को उपनिरीक्षक शमी अशरफ शेख व उपनिरीक्षक राजितराम यादव थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर मय हमराह ने दिलदारनगर बौअरा मोड़ से तस्कर मो. अकलीम खाँ पुत्र स्व. मो. मंसूर खाँ निवासी बहुअरा थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 458 ग्राम अवैध हिरोईन बरामद किया।

        बरामदगी/गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना पर एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गयी है।

Views: 8


Leave a Reply