शूटिंग चैंपियनशिप में वर्चस्व यादव को कास्य पदक
गाजीपुर। नई दिल्ली के डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित 49वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में जिले के सादात क्षेत्र के मरदापुर निवासी वर्चस्व यादव पुत्र विजय यादव ने अपनी अचूक निशानेबाजी से कांस्य पदक पर कब्जा जमाया है। वर्चस्व ने 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल (इंटरनेशनल रूल) के जूनियर वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की। इसके साथ ही, उन्होंने 12 बोर ट्रैप इवेंट में भी शानदार प्रदर्शन किया और उत्तर प्रदेश की टॉप रैंकिंग में अपनी जगह पक्की की।
वर्चस्व की इस उपलब्धि से गाजीपुर व वाराणसी मंडल सहित पूरे पूर्वांचल के खेल प्रेमियों ने खुशी का इजहार किया है। राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र व जिले को गौरवान्वित करने वाले वर्चस्व यादव, ‘कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस’ (मरदापुर, सादात, गाजीपुर/वाराणसी) के चेयरमैन डॉ. विजय यादव के पुत्र हैं। वर्चस्व ने अपनी इस सफलता से यह साबित किया है कि कड़ी मेहनत और लक्ष्य निर्धारण से ग्रामीण परिवेश से निकलकर भी देश के बड़े खेल मंचों पर परचम लहराया जा सकता है।
Views: 22









