तस्कर की एक करोड़ सत्तर लाख रूपये की भूमि कुर्क

गाजीपुर। सैदपुर कोतवाली जनपद पर पंजीकृत उ.प्र. गिरोहबन्द और समाज विरोधी क्रियाकलाप(निवारण)अधिनियम 1986 से सम्बन्धित अभियुक्त सुरेन्द्र यादव पुत्र लालचन्द्र यादव निवासीग्राम तियरा थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ द्वारा गांजा/ हीरोइन तस्करी जैसे संगठित अपराध से अर्जित अवैध धन से खरीदी गयी 170.1 वर्ग मीटर भूमि अन्तर्गत धारा गैगेस्टर एक्ट में कुर्क करायी गयी।


     यह अचल सम्पत्ति मौजा तियरा तप्पा कूबा परगना देवगांव व तहसील लालगंज जनपद आजमगढ उ.प्र.के अराजी नं. 645/239 एयर में से रकवा 42 कडी यानी 170.1 वर्ग मीटर है।  भूमि की अनुमानित कीमत एक करोड़ सत्तर लाख रूपये बताई गई है।

Views: 11


Leave a Reply