समाधान दिवस में 613 शिकायतों में से मौके पर 55 का निस्तारण
गाजीपुर। जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सैदपुर में प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद की अध्यक्षता में तहसील सभागार मे सम्पन्न हुआ। वहां प्राप्त 139 शिकायती प्रार्थना पत्रों में से मौके पर 06 का निस्तारण किया गया।
इसी प्रकार, सभी सात तहसीलों की सूचना के अनुसार कुल 613 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 55 शिकायतों का निस्तारण किया गया।
इसी क्रम में सभी तहसीलों में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में समाधान दिवस मनाया गया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 59 शिकायती प्रार्थना पत्रों में से चार का, तहसील कासिमाबाद में प्राप्त 73 शिकायती प्रार्थना पत्रों में से चार का, जमानियॉ तहसील में प्राप्त 53 शिकायती प्रार्थना पत्रों में से पांच का, तहसील जखनियां में प्राप्त 123 शिकायती प्रार्थना पत्रों में से 12 मामलों निस्तारण किया गया। तहसील सदर में प्राप्त 57 शिकायती प्रार्थना पत्रों में से पांच का एवं तहसील मुहम्मदाबाद में प्राप्त 109 शिकायती प्रार्थना पत्रों में से 19 का मौके पर निस्तारण किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आम जनमानस की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया तथा शेष शिकायतों को सम्बंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शहर, उपजिलाधिकारी सैदपुर, जिला विकास अधिकारी, तहसीलदार सैदपुर एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
………………………………….
Views: 8








