सम्पत्ति विवाद में जेठ ने विधवा वहु पर किया प्राणघातक हमला 

गाजीपुर। सम्पत्ति हड़पने विवाद में सौतेले जेठ ने मृतक भाई की विधवा पत्नी पर हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। गम्भीर स्थिति में उसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। यह घटना भीमापार निवासिनी आंगनबाड़ी सहायिका गीता देवी (45 वर्ष) पत्नी स्वर्गीय मनोज पासी के साथ घटी। गीता के पति मनोज का लगभग 20 साल पहले ही निधन हो चुका है।


         घायल गीता देवी का आरोप है कि उनके मृत पति के बड़े सौतेले भाई भगवान उर्फ भोभल पासी लंबे समय से उनकी संपत्ति पर कब्जा करने की कोशिश में लगे हैं। पति की मृत्यु के बाद से ही भोभल अपने बेटे दीपक उर्फ दीपू और बहू कविता के साथ मिलकर संपत्ति हथियाने के लिए आए दिन झगड़ा करते रहते हैं। पीड़िता ने बताया कि शुक्रवार शाम को भी आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की थी। इस पर जब वह देर शाम पुलिस चौकी जाने के लिए घर से निकलीं, तो रास्ते में उनके जेठ भोभल, भतीजे दीपक और उसकी पत्नी कविता ने उनके साथ मारपीट की। भोभल ने पान काटने वाली कैंची और चाकू से गीता देवी पर जानलेवा हमला किया। हमले में गीता देवी के हाथ का मांस कटकर लटक गया और सिर के पिछले हिस्से पर कैंची लगने से उन्हें गहरी चोटें आईं।

          गंभीर रूप से घायल गीता देवी लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ीं। इस लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गंभीर अवस्था में ही पीड़िता ने अस्पताल में अपना बयान दर्ज कराया।

      सैदपुर कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन तब तक घायल महिला को रेफर किया जा चुका था। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि पीड़िता की तहरीर पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

Views: 8


Leave a Reply