पी-एच.डी. प्रवेश कोर्स वर्क का शुभारम्भ
गाजीपुर। पीजी कालेज मलिकपुरा के शोध केन्द्र में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अन्तर्गत जारी शासनादेश के अनुपालन में पी-एच.डी. प्रवेश सत्र-2024 के कोर्स वर्क का शुभारम्भ शनिवार को किया गया।
प्रो. चन्द्रभान सिंह के संयोजकत्व में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यू.पी. कालेज वाराणसी के प्रो. पंकज कुमार सिंह ने वर्तमान समय में प्री-पी-एच.डी. कोर्स वर्क की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। अनुसंधान से पूर्व कोर्सवर्क की आवश्यकता एवं अनुसंधान प्रतिवेदन पर बीज वक्तव्य वरिष्ठ प्राध्यापक डा. दिनेश कुमार सिंह ने प्रस्तुत किया।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दिवाकर सिंह ने शोधार्थी एवं शोध निर्देशक के मध्य आपसी सामंजस्य एवं शोध के सार्थक एवं क्रमिक विकास की आवश्यकता पर बल दिया। औरकार्यक्रम में शोधार्थियों एवं प्राध्यापकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। धन्यवाद ज्ञापन डा. शिव प्रताप यादव तथा संचालन डा. पूजा साहू ने किया।
Views: 86








